Breaking News

कांग्रेस सांसदों को धमकी से सियासी हलचल, सुरक्षा पर उठे सवाल

नई दिल्ली: कांग्रेस ने एक गंभीर आरोप लगाया है कि करणी सेना के एक सदस्य ने राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी है. पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस धमकी वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया. उन्होंने इसे कट्टरवाद का उदाहरण बताते हुए कहा कि ऐसे लोग झूठ फैलाकर नफरत और हिंसा भड़काते हैं, जैसे पहले गोडसे को तैयार किया गया था, वैसे ही अब फिर से हो रहा है.

पवन खेड़ा का आरोप 

पवन खेड़ा ने गुरुवार को दावा किया कि भाजपा का गमछा पहने एक व्यक्ति, जो खुद को करणी सेना का कार्यकर्ता बता रहा है, उन्होंने राहुल गांधी को गोली मारने की खुली धमकी दी. खेड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा कि कट्टरपंथी पहले एक झूठ गढ़ते हैं, फिर  राजनीतिक ताकतों से उसे फैलाते हैं. इससे उनके अनुयायियों के मन में इतनी नफरत भर जाती है कि वे हिंसा पर उतर आते हैं.

उन्होंने इसे इतिहास की पुनरावृत्ति बताया, जहां पहले एक गोडसे पैदा किया गया और अब वैसा ही दोबारा हो रहा है. इस पोस्ट के साथ शेयर किया गया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान राज आमेरा के रूप में हुई है. वह कोटा के उद्योग नगर इलाके से हैं और करणी सेना के संभागीय प्रवक्ता हैं. उन्हें यह पद तीन दिन पहले ही मिला है. वीडियो में वे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में हुई एक घटना का हवाला देते हैं. उनका कहना है कि विपक्ष के 25 सांसदों ने स्पीकर के साथ बदतमीजी की, जिसके लिए राहुल गांधी जिम्मेदार हैं.

आमेरा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसी घटना दोबारा हुई, तो उन 25 सांसदों के घरों में तोड़फोड़ की जाएगी और राहुल गांधी के घर में घुसकर उन्हें गोली मारी जाएगी. उन्होंने जिम्मेदारी प्रशासन पर डाली और मांग की कि उन सांसदों पर कार्रवाई हो. साथ ही, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के एक बयान का जिक्र किया, जिससे वे काफी नाराज हैं. आमेरा ने यह भी कहा कि अगर उनकी इस धमकी के कारण उन्हें जेल जाना पड़े, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है.

ओम बिरला से जुड़ा विवाद 

यह पूरा मामला लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से जुड़े एक विवाद से शुरू हुआ. 11 फरवरी को भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की प्रियंका गांधी, वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेता स्पीकर के चैंबर में उनके साथ दुर्व्यवहार किया. इसके जवाब में विपक्ष ने ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया, जिसमें 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं.

सूत्रों के अनुसार, ओम बिरला अब लोकसभा में नहीं जाएंगे. वे अविश्वास प्रस्ताव के खारिज होने के बाद ही स्पीकर की कुर्सी संभालेंगे. इस प्रस्ताव पर सदन में चर्चा 9 मार्च को हो सकती है. बजट सत्र का मौजूदा सेशन 13 फरवरी को खत्म हुआ था और 8 मार्च से कार्यवाही दोबारा शुरू होगी. यह विवाद राजनीतिक पार्टियों के बीच तनाव को बढ़ा रहा है और सुरक्षा से जुड़े सवाल उठा रहा है.

About NW-Editor

Check Also

पिछले साल डबल मर्डर, इस साल ट्रिपल…, दिल्ली के इस ‘तांत्रिक’ ने बचने के लिए लगाया था शातिर दिमाग; अब पुलिस की जांच में खुली क्राइम कुंडली

नई दिल्ली के बाहरी जिला पुलिस ने पीरागढ़ी ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *