Breaking News

रेड क्रॉस सदस्यता फॉर्म जमा न होने पर प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी फतेहपुर की सदस्यता प्रक्रिया को लेकर आजीवन सदस्यों द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई है। सोसायटी के आजीवन सदस्यों — वी.पी. पाण्डेय, राजेंद्र प्रसाद साहू, रामकृष्ण पांडेय एवं गुरमीत सिंह — की टीम ने सदस्यता विस्तार अभियान के तहत पियूष द्विवेदी सहित 25 अन्य व्यक्तियों को आजीवन सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। टीम द्वारा संबंधित आवेदकों के सदस्यता फॉर्म एवं शुल्क एकत्र किए गए। आजीवन सदस्यों का आरोप है कि सभी औपचारिकताएँ पूर्ण करने के पश्चात सोसायटी के सचिव अजीत सिंह से संपर्क कर सदस्यता फॉर्म जमा करने का निवेदन किया गया। इसके अतिरिक्त जिला क्षय रोग अधिकारी/नोडल अधिकारी रेड क्रॉस तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से भी फॉर्म स्वीकार करने का अनुरोध किया गया, किंतु सक्षम अधिकारियों द्वारा फॉर्म जमा करने से मना कर दिया गया। उक्त प्रकरण के संदर्भ में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए मामले में हस्तक्षेप एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की। तदुपरांत जिला उद्योग व्यापार मंडल (पंजी.) के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे के सिविल लाइन स्थित आवास पर एक रणनीतिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगे की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया गया। बैठक में वी.पी. पाण्डेय, राजेंद्र साहू, गुरमीत सिंह,पीयूष द्विवेदी एवं एडवोकेट रामकृष्ण उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

– राज्यकर विभाग व व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक – व्यापार मंडल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *