– टीम ने सीआईईटी के प्रमुख से की भेंट
– कार्यशाला में प्रतिभाग करते जिले के तीन प्रतिभागी।
फतेहपुर। एनसीईआरटी नई दिल्ली की परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के परिणाम आधारित आकांक्षी जनपदों हेतु एक विशेष क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जनपद से तीन प्रतिभागी उपस्थित रहे। डायट से सेवारत शिक्षण प्रभारी एवं प्रवक्ता विनय कुमार मिश्र, बेसिक शिक्षा विभाग के एसआरजी राधेश्याम दीक्षित एवं भिटौरा ब्लॉक के विज्ञान एआरपी संजय सिंह शामिल हुए। कार्यशाला में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के महत्व को बताते हुए और जनपद के आंकड़े एवं स्थिति का विश्लेषण करने की प्रविधियां सिखाई गईं। जनपद स्तर पर डैशबोर्ड विश्लेषण करते हुए गैप एनालिसिस कर कार्य किए जाने हेतु जनपद से प्रतिभाग कर रहे सभी सदस्यों द्वारा एक योजना संक्षेपण प्रस्तुत किया गया। आगामी परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण में जनपद के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु रोड मैप तैयार कराया जाना है जिसमें अगले चरण में अब जनपद स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। अकादमिक एवं प्रशासनिक बिंदुओं पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। परख की मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्राणी भादुड़ी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे जनपद में सफल क्रियान्वित करने का आह्वान किया। जनपद टीम ने सीआईईटी के प्रमुख डॉक्टर अमरेंद्र बहेरा से भी भेंट की और जनपद स्तर पर पीएम ई विद्या, दीक्षा ऐप आदि पर प्रगति की चर्चा की।

News Wani