गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में भारत सिटी सोसायटी की 9वीं मंजिल से छलांग लगाने वाली तीन सगी बहनों के कमरे की दीवार पर कुछ ऐसा लिखा हुआ है, जिससे उनके सुसाइड करने की वजह का अंदाजा लगाया जा सकता है. एक दीवार पर लिखा है- I am Very Alone यानि ये बच्चियां अकेलापन महसूस कर रही थीं. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ सालों से लड़कियां स्कूल नहीं जाती थीं और घर में ही रहती थीं.
‘मैं बहुत अकेली हूं…’
सुसाइड करने वाली लड़कियों के कमरे की दीवार पर काफी कुछ लिखा हुआ है. Make me a Hert of Broken, I am Very Very Alone, My Life is Very Very… इनमें से कुछ लाइनों को मिटाने की भी कोशिश की गई. इन लड़कियों के दिमाग में काफी कुछ चल रहा था. इस बीच ऑनलाइन गेम की लत ने इनकी जिंदगी छीन ली. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ सालों से ये बहनों मिलकर कोरियन ऑनलाइन गेम खेला करती थीं. इस गेम का आखिरी स्टेज सुसाइड होता है.
रवाजा अंदर से बंद किया, फिर बालकनी से कूदीं
बताया जा रहा है कि गाजियाबाद में लड़कियों ने सुसाइड करने के पहले कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था, उसके बाद तीनों लड़कियां खिड़की से नीचे बारी-बारी से कूद गईं. जब लड़कियां नीचे गिरी, तो आवाज इतनी तेज आई कि सोसाइटी के तमाम लोग और सिक्योरटी गार्ड भागे आए. जब घरवाले कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, तब तक लड़कियां नीचे कूद चुकी थीं.
News Wani

