Breaking News

किराया मांगना पड़ा भारी: मालकिन की हत्या कर शव के टुकड़े किए, सूटकेस में छिपाया

गाजियाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां किराये पर रह रहे दंपती ने मकान मालकिन की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि किरायेदार दंपती 5-6 महीने का किराया नहीं दिया था। गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन की औरा चिमेरा सोसाइटी में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। किरायेदार दंपती पति-पत्नी ने किराया मांगने आई मकान मालकिन के सिर पर पहले कुकर से हमला कर दिया।

इसके बाद दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव के टुकड़े किए और एक सूटकेस में भरकर बेड के अंदर छिपा दिया। संदेह गहराने पर सोसाइटी के लोग फ्लैट तक पहुंचे तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। लोगों ने दोनों को पकड़ लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि दंपती पति-पत्नी 5-6 महीने से किराया नहीं दिया था। मकान मालकिन जब किराया मांगने आई तो दोनों मिलकर हत्या कर दी। इस वारादात से आसपास के लोग और पड़ोसी हैरान हैं। वहीं, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

हत्या से पहले क्या हुआ था? गाजियाबाद केस में नातिन का बड़ा खुलासा

मोदीनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद जनपद में मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव रावली कला में शनिवार तड़के 80 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *