Breaking News

कैंप में दो दर्जन बुजुर्ग नेत्र आपरेशन के लिए चिन्हित

– रोहतगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय कानपुर की टीम ने लगाया कैंप
– कैंप में मरीजों का पंजीयन करते भाजपा नेता रिंकू लोहारी।
फतेहपुर। जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा मंडल प्रभारी अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी के अथक प्रयासों से मथइयापुर चौराहा में मंगलवार को नेत्र परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में आस-पास के गांव के मरीज एकत्र हुए। लगभग दो दर्जन बुजुर्गों को नेत्र परीक्षण के लिए चिन्हित किया गया। जिसका आपरेशन कानपुर में किया जाएगा। कैंप में डॉ रोहित पाल ने दो दर्जन बुजुर्गों को चिन्हित किया। जिनको गाड़ी के माध्यम से कानपुर चिकित्सालय ले जाकर आंखों का निःशुल्क ऑपरेशन व लेंस का प्रत्यारोपण किया जाएगा। श्री लोहारी ने बताया कि बुजुर्गों की सेवा हेतु लगातार नेत्र शिविर का आयोजन करवाया जा रहा है। कल (आज) मवई चौराहे पर नेत्र शिविर का आयोजन होगा। उन्होने बताया कि बुजुर्गों को राशन, पेंशन, आवास, शौचालय, उपकरण के रूप में छड़ी, कान की मशीन, व्हील चेयर, कमोड चेयर लगातार उपलब्ध कराई जा रही है। योगी व मोदी की जितनी भी लाभकारी योजनाएं हैं पात्रों तक निःशुल्क पहुंचाई जा रही हैं। कैंप में क्षेत्र के मथैयापुर, नारायणपुर, राधानगर लकड़ी गांव के सभी बुजुर्गों ने लाभ लिया। इस मौके पर रवि, किशन सिंह, महेश तिवारी भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

एआरपी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने राजेन्द्र पटेल

– आशीष कुमार को चुना गया महामंत्री – निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते साथी। फतेहपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *