Breaking News

कोट गांव में दंगल का रोमांच, पहलवानों के दांव-पेंच पर जमकर बजीं तालियां

खागा, फतेहपुर। धाता विकासखंड के कोट गांव में मेला एवं दंगल का आयोजन धूमधाम से किया गया। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। महिलाओं और बच्चों के लिए सजी विभिन्न प्रकार की दुकानों ने लोगों को खूब आकर्षित किया। वहीं दंगल के अखाड़े में पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों में उत्साह भर दिया।

दंगल में नसीरपुर, ढढ़िया, दरियापुर और कोट गांव के पहलवानों ने हिस्सा लिया। अखाड़े में उतरे पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। कई मुकाबले काफी रोमांचक रहे, जिन्हें देखने के लिए दर्शकों की भीड़ देर तक जुटी रही। पहलवानों के दांव-पेंच पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के आयोजक मतीन खान ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि राशिद बीडीसी, पत्रकार जमाल अय्यूब कोटी, रियाजत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के जर्जर स्कूल में बड़ा हादसा टला, बारिश में ढहा प्रधानाचार्य कक्ष; 119 बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐरायां विकासखंड के अल्लीपुर भादर प्रथम प्राथमिक विद्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *