Breaking News

साथ में जाम, फिर मौत का वार… पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

 

जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सात साल पहले प्रेम विवाह करने वाले दंपत्ति का रिश्ता खून से सना अंत हुआ। पत्नी ने अपने ही पति की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना मिहिजाम थाना क्षेत्र के कुर्मीपाड़ा पाइपलाइन के पास रविवार शाम की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है, ताकि घटना की विस्तृत जानकारी हासिल की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

शराब के बाद विवाद और हत्या

जानकारी के अनुसार, मृतक 35 वर्षीय महावीर यादव ट्रक चालक था। सात साल पहले उसने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था और उनकी एक बेटी भी है। शादी के कुछ समय बाद से दोनों के बीच लगातार विवाद होने लगा। बताया जाता है कि पति-पत्नी दोनों शराब पीते थे और नशे की हालत में झगड़ा भी करते थे। रविवार को भी महावीर यादव ने ट्रक खड़ा कर घर लौटने के बाद पत्नी के साथ शराब पी। कुछ देर बाद विवाद बढ़ा और झगड़े के बीच पत्नी ने चाकू से पति के सीने पर वार कर दिया। महावीर की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार, चाकू बरामद

घटना की जानकारी मिलते ही मिहिजाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक वारदात के वक्त महिला नशे की हालत में थी और सही से बोलने की स्थिति में नहीं थी।

About NW-Editor

Check Also

”गर्ल्स हॉस्टल में फैला सेक्स रैकेट, पुलिस छापे में 8 लड़कियों को सुरक्षित किया”

झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त हडकंप मच गया जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *