Breaking News

व्यापार मंडल महिला इकाई कराएगा समरकैंप का आयोजन

 

बिन्दकी, फतेहपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि कंछल गुट की महिलाओं ने एक बैठक की जिसमें बताया गया कि एक समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नगर वह क्षेत्र के महिलाएं व बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। नगर के महारा रोड स्थित एक लान पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि कंछल गुट की महिलाओं द्वारा एक बैठक हुई जिसमें उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल प्रतिनिधि कंछल गुट की नगर अध्यक्ष स्वामी ओमर ने बताया कि नगर के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में 15 मई से 30 मई तक एक समर कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें डांस,सिलाई ,कढ़ाई, मेहंदी ,ढोलक ,व पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें नगर व क्षेत्र की महिलाएं व बच्चे अधिक से अधिक आकर प्रशिक्षण ले सके और अपना जीवन यापन कर सके। इस मौके पर सुनीता श्रीवास्तव, दीपिका गुप्ता, किरण सोनी, डाली गुप्ता, अनीता ओमर, वंदना चौधरी, सीमा, किरण गुप्ता, रुचि ओमर, नीलम सोनी सहित कई महिला मौजूद रही।

About NW-Editor

Check Also

स्कूल बस चालकों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण

– रेडक्रास के कार्यकारी चेयरमैन ने जरूरतमंदों को बांटे चश्मे – स्कूल बस चालकों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *