Breaking News

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: सोते समय सांप ने 70 वर्षीय महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के कुआंपर गांव में घर में सो रही 70 वर्षीय वृद्ध महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन महिला को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार कुआंपर गांव निवासी स्वर्गीय सुखराज की पत्नी पुसिया देवी अपने कमरे में सो रही थीं। रात करीब ढाई बजे अचानक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वे आनन-फानन में महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद पुसिया देवी को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के भतीजे पंकज ने जानकारी दी।

परिजनों के मुताबिक, पुसिया देवी रात में अपने कमरे में सो रही थीं। सांप के डसने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत गंभीर हो गई। सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांवों में बारिश और उमस के मौसम में सांपों के घरों में घुसने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से लोगों को जागरूक करने और प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय कराने की मांग की है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

पंखे का प्लग लगाते समय लगा करंट, 38 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मीनातारा खरखरा में सोमवार की रात घरेलू बिजली की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *