Breaking News

खागा में एनएच-2 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक मालिक की मौत

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-2 पर देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 45 वर्षीय ट्रक चालक एवं मालिक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी शिवनाथ कुशवाहा के पुत्र अतुल सिंह कुशवाहा ट्रक चालक होने के साथ-साथ ट्रक के मालिक भी थे। बताया जाता है कि वह प्रयागराज से आगरा जा रहे थे। इसी दौरान खागा एनएच-2 पर उन्होंने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और टायर चेक करने के लिए नीचे उतरे।

इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास मौजूद लोगों से हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों की भी जांच की जा रही है।

हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-2 पर रात के समय तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन रहता है। सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वाले चालकों को अक्सर खतरा बना रहता है। लोगों ने पुलिस और हाईवे प्रशासन से सड़क किनारे खड़े वाहनों के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है।

About NW-Editor

Check Also

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान मौत से मचा कोहराम

खागा, फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के बल्दी का पुरवा मोहल्ले में उस समय मातम छा गया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *