केन जल आरती कार्यक्रम में पहलगाम आतंकी हमले में दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

 

बांदा। जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार की भांति इस बार भी मंगलवार की सायंकाल को विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वाधान में केन जल महा आरती कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मितेश कुमार ने जानकारी दी कि इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने केन मां की आरती उतारी और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि यह घटना अत्यंत ही निंदनीय है और अपराधियों को शख्त सजा मिलनी चाहिए जिससे आतंकी संगठन किसी भी प्रकार से पुनः ऐसी घटना को अंजाम देने की हिम्मत न कर सके। इस दौरान कार्यक्रम में जिला सह प्रभारी आलोक कुमार निगम जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया नगर अध्यक्ष अतर्रा महेश कचेर अंशु सहित तमाम पदाधिकारी लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *