Breaking News

चयनित टीम को आगामी 06 से 12 मई को प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा

-उपरोक्त मैच फतेहपुर के करारी में खेले जायेंगे
बांदा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सत्र 2025-26 हेतु अण्डर-16 एवं अण्डर-19 आयुवर्ग से जनपद बाँदा की 14 सदस्यीय क्रिकेट टीम का चयन कर लिया गया है। पुलिस लाइन ग्राउण्ड में आयोजित चयन प्रक्रिया में चयनकर्ता श्री सारिक नियाज़ी एवं श्री जीतेन्द्र यादव ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुये चयन किया। इसमें विभिन्न आयुवर्ग के लगभग 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। चयन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष श्री चन्द्रमौलि भारद्वाज, क्रीड़ा सचिव राममिलन गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, उत्तर प्रदेश वेटरन्स जिला बांदा मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना,मोहम्मद अहमद, रेहान खान, सीनियर खिलाड़ी, संदीप नामदेव, मोहित सिंह, अब्बास, रामकिशोर आदि लोग मौजूद रहे।
चयनित टीम को आगामी 06 से 12 मई को प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। अण्डर-16 आयुवर्ग हेतु क्रिकेट मैच 06, 07 तथा 08 मई एवं अण्डर-19 आयुवर्ग हेतु क्रिकेट मैच 10, 11 तथा 12 मई को आयोजित किये जायेंगे। उपरोक्त मैच फतेहपुर के करारी में खेले जायेंगे तथा खिलाड़ियों के लिये रिपोर्टिंग समय प्रातः 08 बजे निर्धारित किया गया है। यह जानकारी बाँदा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री वासिफ ज़मां खाँ तथा अध्यक्ष श्री चन्द्रमौलि भारद्वाज ने दी।

About NW-Editor

Check Also

हज-2027 के चयनित यात्रियों के लिए पहली किस्त जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त तक करें भुगतान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, स्टेट हज कमेटी, उत्तर प्रदेश शासन व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *