Breaking News

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मा० राजीव गांधी के सहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित किए

 

बांदा। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी बांदा एवं शहर कांग्रेस कमेटी बांदा के संयुक्त तत्वाधान में बड़ोखरखुर्द ब्लाक के ग्राम पंचायत तिंदवारा पहुंचकर देश के प्रधानमंत्री रहे माननीय राजीव गांधी जी के शहादत दिवस पर उन्हें याद किया। तिंदवारा मुख्य चौराहा में आयोजित राजीव गांधी श्रद्धांजलि समारोह में उन्हें जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस जनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “राजीव गांधी का ग्राम स्वराज, पंचायत राज का सपना था, उन्होंने इसकी आधारशिला रखी थी। डिजिटल इंडिया हो चुका आज का भारत स्वर्गीय राजीव गांधी जी की देन थी।”

महिला शहर अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा कि “आज हम आत्मनिर्भर हैं यह राजीव गांधी की देन है।”

वरिष्ठ कांग्रेस नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि “मोबाइल क्रांति, कंप्यूटर क्रांति राजीव गांधी की देन है।”

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि “आज राजीव गांधी होते तो देश की तस्वीर और बेहतर होती।”

कालीचरन साहू ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि “राजीव गांधी जी आधुनिक भारत की कंप्यूटर व मोबाइल क्रांति के जनक हैं।”

सभा का संचालन वैश्य राजेश कुमार गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम में रमेश चन्द्र द्विवेदी, सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, सीमा बाबी, पवन देवी कोरी पीसीसी, अमलेशा अनुरागी, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, बी लाल, कालीचरण निगम, शोएब रिजवी, जिलानी दुर्रानी, रफत खान गोगा, डॉ के पी सेन, अशरफ उल्ला खान रम्पा आदि ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में शिवम त्रिपाठी, अरविंद दीक्षित, राजेश तिवारी, शिवदास विश्वकर्मा, महेश कबीर, लाला, रामकिशोर कबीर, भूरा भाई, अशोक वर्धन कर्ण, रमाकांत निगम, संतोष तिवारी, इंद्रवती, शोभा, शिवदुलारी, राजरानी, शिवप्यारी, दिनेश गुप्ता आदि सहित सैकड़ो कांग्रेस जन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *