Breaking News

त्रिवेदी डेंटल केयर का अध्यक्ष व विधायक ने किया उद्घाटन

– आधुनिक तकनीकी के माध्यम से होगा दांतों का इलाज

फतेहपुर। शहर के आबूनगर मोहल्ले में त्रिवेदी डेंटल केयर का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विकास गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, पूर्व विधायक आदित्य पांडेय ने शिरकत की।
डेंटल केयर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, पूर्व विधायक आदित्य पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि डेंटल क्लीनिक से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी जो अत्यंत आवश्यक थी। डॉ अजीत कुमार त्रिवेदी ने बताया कि यह डेंटल केयर आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस क्लीनिक में दांत से संबंधित सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज आधुनिक मशीन से किया जाएगा। क्लीनिक में आधुनिक तकनीकी के माध्यम से दांतों की सर्जरी, टूटे हुए जबड़ों की सर्जरी, दांतों की सफाई और प्रत्यारोपण किया जाएगा। इस मौके पर राजेंद्र त्रिवेदी, वीरेंद्र प्रसाद त्रिवेदी, डॉ अतुल त्रिवेदी, प्रदीप गर्ग, अजय सिंह रिंकू लोहारी, मनोज मिश्रा, नितिन सिंह, परणीत तिवारी, रूपेश तिवारी, रविदत्त समेत कई लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *