Breaking News

अरुणाचल का कहर: 1000 फीट खाई में ट्रक गिरा, 22 लोगों की दर्दनाक मौत

अरुणाचल प्रदेश के अंजाव जिले में बुधवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। मजदूरों को लेकर जा रहा एक ट्रक पहाड़ी रास्ते पर फिसलकर हजारों फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि 22 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सिर्फ एक मजदूर जिंदा बच पाया।

मजदूर प्रोजेक्ट साइट पर जा रहे थे

ये सभी मजदूर असम के तिनसुकिया जिले के गेलापुखुरी चाय बागान के रहने वाले थे। वे काम पर जाने के लिए अरुणाचल प्रदेश में एक सड़क परियोजना की साइट पर जा रहे थे। हादसा हायलांग–चगलाघम मार्ग पर मेटेंगलियांग के पास हुआ, जो पहाड़ी, संकरा और खतरनाक रास्तों के लिए जाना जाता है। यहां तीखे मोड़ और गहरी खाइयाँ अक्सर हादसों का कारण बनती हैं।

मृतकों की पहचान कर ली गई

अब तक 22 में से 19 मजदूरों की पहचान कर ली गई है। इनमें शामिल हैं… बुधेश्वर दीप, राहुल कुमार, समीर दीप, जॉन कुमार, पंकज मांकी, अजय मांकी, बिजय कुमार, अभय भुमिज, रोहित मांकी, बिरेंद्र कुमार, अगोर टांटी, धीरेन चेतिया, रजनी नाग, दीप गोवाला, रामचबक सोनार, सोनातन नाग, संजय कुमार, करण कुमार और जोनाश मुंडा। बाकी 3 मजदूरों की पहचान की कोशिश जारी है। सभी परिवारों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

About NW-Editor

Check Also

महाराष्ट्र की डिप्टी CM सुनेत्रा? शरद पवार ने अनभिज्ञता जताई; NCP के भविष्य और संभावित विलय पर दिया अहम बयान 🚨

NCP प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत के बाद आज उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *