Breaking News

“जमानत के दो दिन बाद ही उमर अंसारी पर फिर शिकंजा, पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट”

गाजीपुर जिले में अपराध और माफिया नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई करते हुए थाना मुहम्मदाबाद पुलिस ने मरहूम माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। हाल ही में उमर अंसारी को लखनऊ आवास से फर्जी हस्ताक्षर मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में फरार चल रही मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्सा अंसारी के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए थे। दो दिन पूर्व ही इलाहाबाद हाईकोर्ट से उसे जमानत मिली थी, लेकिन जेल से बाहर आने से पहले ही पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोलकर नया पेंच फंसा दिया है। यह कार्रवाई सीधे तौर पर गाजीपुर पुलिस की अपराधियों और माफिया नेटवर्क पर शिकंजा कसने की रणनीति से जुड़ी मानी जा रही है।

About SaniyaFTP

Check Also

“पति के फोन पर आई पत्नी का वीडियो, सच जानकर खुला चौंकाने वाला राज”

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *