Breaking News

पीएम के नेतृत्व में भारत ने विकास की लिखी नई इबारत: प्रतिभा शुक्ला

 

फतेहपुर। विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने पर प्रेक्षागृह में प्रोफेशनल मीट का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महिला विकास बाल पुष्टाहार विभाग की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के पथ पर महत्वपूर्ण प्रगति की है और विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए भारतीय सैनिकों की बहादुरी की प्रशंसा की। मोदी सरकार की योजनाओं, जैसे उज्ज्वला योजना और अन्न धन योजना, पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी, भाजपा नेता प्रवीण सिंह, विवेक श्रीवास्तव, सुनीता गुप्ता, नितिन सिंह, सिद्धार्थ दीक्षित, नीरज सिंह, मनोज मिश्रा, मनोज गांधी, शैलेन्द्र शरण सिंपल, रविंद्र पाल सिंह, अतुल त्रिवेदी, अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, राम प्रताप सिंह गौतम, सुधा मौर्या, अनुज सिंह, विजय प्रताप सिंह, भारत श्रीवास्तव, पुष्पा पासवान, अन्नू श्रीवास्तव, पवन मिश्रा, विक्रम सिंह चंदेल, अभिषेक शुक्ला, विनोद चंदेल, विनोद गौतम, देवनाथ धाकड़े, स्वामी शरण पाल, विकास गुप्ता, संदीप मिश्रा, गणेश तिवारी, रवि तिवारी, अभिनव यादव, दिनेश शर्मा, महेंद्र गुप्ता, सूर्यकांत मिश्रा, केशव राम त्रिपाठी, अजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, बब्लू कालिया, चंद्र प्रकाश गुप्ता, अनिल वर्मा, लवकुश गुप्ता, अखिलेश कुमार, रवि श्रीवास्तव, डॉ शिव प्रसाद त्रिपाठी, विजय सिंह, जनार्दन त्रिपाठी और अर्चना त्रिपाठी उपस्थित थे। इस दौरान परिसर में प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, जिसका मुख्य अतिथि ने अवलोकन किया।

About NW-Editor

Check Also

मलवां कस्बे में पूर्व सैनिक उत्थान समिति का खुला कार्यालय

– मासिक बैठक में भारतीय सेना का अपमान करने पर जताई नाराजगी – मलवां कस्बे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *