Breaking News

मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ हर गरीब को: प्रतिभा शुक्ला

 

फतेहपुर। जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में महिला विकास बाल पुष्टाहार विभाग की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान विकसित भारत का अमृत काल एवं सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए विकास कार्य को विस्तार से रखा गया।इस अवसर पर प्रतिभा शुक्ला ने कहा की 2014 के पहले का भारत और आज के भारत में अंतर साफ है। उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर चला कर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुश्मन देश को यह दिखा दिया कि अब यह पहले वाला भारत नहीं है अब अगर भारत देश पर आतंकवादियों ने घुसपैठ करने की कोशिश किया या दुश्मन देश के इशारे पर कुछ भी गलत करने की कोशिश किया जैसा कि पहलगाम में तमाम निर्दाेषों को मारा गया उसका नतीजा भारत ने जवाब देते हुए आतंकवादियों के नौ ठिकानों को बर्बाद करने का काम किया और दुश्मन देश सीज फायर करने के लिए गिड़गड़ाने लगा। वही आपरेशन सिंदूर रुका नहीं है केवल स्थगित किया गया है। अगर आतंकवादियों द्वारा फिर कोई हरकत की गई तो आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने का काम किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा की नरेन्द्र मोदी ने भारत में स्वच्छता अभियान को गति दिया। गांव गांव शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, अन्न धन योजना, उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं से जनता से सीधे जुडा़व किया। भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा पहले लोगों को यात्रा करने में घंटे का समय लगता था लेकिन अब घंटों का समय मिन्टों में बदल गया है। यही कारण है कि आज भारत हर क्षेत्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपना झंडा बुलंद किए हुए हैं। इस अवसर पर खागा विधायक कृष्णा पासवान, भाजपा जिला महामंत्री नीरज सिंह, जिला संयोजक अर्चना त्रिपाठी, सह संयोजक प्रवीण सिंह, विवेक श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

जंगल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, गांव में फैली सनसनी

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के घनघौल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 57 वर्षीय अधेड़ ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *