Breaking News

युवाओं को एकजुट कर राष्ट्र निर्माण से जोड़ें: विनोद

– छिवलहा इकाई ने महासमिति का मनाया स्थापना दिवस
– स्थापना दिवस समारोह में भाग लेते पदाधिकारी।
फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति छिवलहा इकाई ने मां दुर्गे गेस्ट हाउस में महासमिति का सातवां स्थापना दिवस मनाया। जिसमें महिलाओं एवं युवाओं की भागेदारी रही। शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन एवं पार्षद जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण व ईश वंदना के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत माला एवं अंग वस्त्रम पहनाकर किया गया। वृंदावन से आये कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि युवा बहुत ही उर्जावान होते है। उनको सही दिशा देने के लिये संगठन सदैव प्रयासरत रहता है जिससे वह राष्ट्र एवं समाज की धारा से जुड सके। जिलाध्यक्ष नरायण बाबू ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर छिवलहा इकाई द्वारा दोसर वैश्य समाज का जो कार्यक्रम आयोजित किया गया उससे जो समाज की एकजुटता का प्रदर्शन हुआ है वह सराहनीय है। नगर इकाई के अध्यक्ष राम बाबू गुप्ता ने अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार प्रकट किया। संचालन नगर महामंत्री संदीप गुप्ता ने किया। इस मौके पर सुनील गुप्ता, सुशील गुप्ता फौजी, सुधीर गुप्ता, अमित गुप्ता, सौनक गुप्ता, बब्लू मासूम गुप्ता, रज्जन गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता, खूबचंद्र गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, रामजी गुप्ता, जवाहर लाल गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता, रिंकू गुप्ता, विपिन गुप्ता, संजय गुप्ता, देवाशीष गुप्ता, सुधा गुप्ता, साधना गुप्ता, मंजू गुप्ता, बिन्दू गुप्ता, विनीता गुप्ता उपस्थित रहें।

About NW-Editor

Check Also

शिहारी पट्टी के हर घर में खुशहाली ला रही योजना: कृष्णा

– खागा विधायक ने जल अर्पण कार्यक्रम में लिया हिस्सा – जल अर्पण करतीं खागा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *