ग्रामीणों ने बीओबी शाखा को स्थानांतरित किए जाने पर जताया विरोध

– 45 वर्षों से ललौली ग्राम सभा में संचालित हो रही थी ब्रांच
– बड़ी संख्या में एनआरआई व कारोबारियों के खाते हो रहे हैं संचालित
– कलेक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ललौली कस्बे के ग्रामीण।
फतेहपुर। ललौली ग्राम सभा में पिछले 45 वर्षों से संचालित हो रही बैंक आफ बड़ौदा की शाखा को स्थानांतरित किए जाने के विरोध में ग्रामीण कलेक्ट्रेट आए और जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर शाखा को स्थानांतरित न किए जाने की मांग की। जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बैंक खाता धारकों ने बताया कि कस्बे में पिछले 45 वर्षों से बैंक आफ बड़ौदा की संचालित हो रही थी। जिसमें बड़ी संख्या में सऊदी, दुबई समेत खाड़ी देशों में रहने वाले एनआरआई व ग्राम सभा से जुड़े बड़े कारोबारियों व उनके परिजनों के खाते संचालित हैं। जिससे बैंक का आरोबार बेहद अच्छा है और गांव वालों को कोई समस्या भी नहीं है। इसके बावजूद बैंक शाखा को दूसरे स्थान पर ले जाने की कवायद चल रही है। जिससे खाता धारकों समेत ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि बैंक शाखा को दूसरे स्थान पर ले जाने से महिलाओं व वृद्धजनों को आने-जाने में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने बैंक का स्थानांतरण रद्द करने व शाखा को उसी स्थान पर संचालित रहने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दिया कि यदि बैंक को स्थानांतरित किया गया तो वह सभी अपने-अपने खातों का संचालन बंद करके दूसरे बैंक में खाता खुलवाने के लिए विवश हो जाएंगे। इस मौके पर आफताब अहमद, जहीर खां, शमीम, आदिल खान, अब्दुल कुद्दूस, मो0 तैय्ब खान, निसार खान, आरिफ खान भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

शिक्षा की अलख जगाने सड़कों पर उतरे बच्चें-शिक्षक

– सुकेती में गूंजे नामांकन के नारे – जागरूकता रैली में शामिल बच्चे व अध्यापक। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *