Breaking News

ग्रामीण पत्रकारों के सम्मान और अधिकार की आवाज उठी, उत्पीड़न पर आंदोलन की चेतावनी

बिंदकी, फतेहपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई बिंदकी की बैठक शनिवार को एक लॉज में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह के तेवर काफी तीखे रहे। उन्होंने मंच से प्रशासन और सत्ताधारी नेताओं पर सीधे तौर पर हमला बोला।

अमरजीत सिंह ने कहा कि आज ग्रामीण पत्रकार सबसे ज्यादा ईमानदारी के साथ अपना काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हीं को थाने और तहसील में सबसे ज्यादा अपमानित किया जाता है। सत्ता के संरक्षण में कुछ अधिकारी आंखें बंद किए हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ग्रामीण पत्रकारों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो संगठन सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगा।

बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष सौमदत्त द्विवेदी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी, एसडीएम निशांत तिवारी, सीओ प्रियंक जैन, सपा नेता दयालु गुप्ता, राजा भैया, जिलाध्यक्ष कुमुद तिवारी, त्रिलोकी नाथ पांडेय, रवींद्र त्रिपाठी, चंद्रिका दीक्षित, अतुल द्विवेदी, मंडल सचिव विमल सिंह चौहान और मंडल सदस्य मनोज मिश्रा मौजूद रहे।

विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने आज तक पत्रकारों की किसी भी खबर का विरोध नहीं किया है। जिलाध्यक्ष कुमुद तिवारी ने संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में संगठन की ओर से सभी सदस्यों को प्रतीक चिन्ह, बैग तथा डायरी-कलम देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर तहसील अध्यक्ष सौमदत्त द्विवेदी, सुनील तिवारी, संतोष तिवारी, सर्वेश दीक्षित, सुनील पांडेय, अनुपम शुक्ला, विपिन कुमार पटेल, संतोष कुमार शुक्ल, मनोज कुमार मिश्रा, विमल सिंह चौहान, ज्ञानेंद्र शुक्ला, कौशल निषाद, नरेश वर्मा, रतनलाल सोन, शिवशंकर यादव, मधु निषाद, राजू यादव, सोना यादव, सत्यनारायण सिंह, अनीस अहमद, रमेश वाल्मीकि, आनंद, प्रभाकांत तिवारी सहित अन्य पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

हादसे के बाद सड़क जाम करना पड़ा भारी, 20 ग्रामीणों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा पौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *