Breaking News

फतेहपुर में मतदाता सूची सुधार अभियान तेज, डीएम ने बीएलओ को दिए जरूरी निर्देश

फतेहपुर। मतदाता सूची को दुरुस्त करने और पात्र नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बीएलओ से मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन से संबंधित कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिक विद्यालय अस्थी, कंपोजिट विद्यालय आकूपुर अजगवां और प्राथमिक विद्यालय मलवां प्रथम पहुंचकर बूथों पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा फॉर्म-8 के तहत मतदाता विवरण में संशोधन से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि पात्र नागरिकों के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने के लिए सक्रियता से कार्य करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।

जनपद के सभी बूथों पर शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बीएलओ ने मतदाता सूची से संबंधित कार्य किया। जिलाधिकारी ने मतदाताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें और आवश्यकता के अनुसार संशोधन कराएं।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी पात्र नागरिक समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना सुनिश्चित करें।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में अवैध तमंचा रखने वाले युवक पर पुलिस का शिकंजा, दो कारतूस बरामद

फतेहपुर। सोशल मीडिया पर तमंचा प्रदर्शित कर कानून को चुनौती देने वाले युवक को औंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *