बांदा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार दिनांक 26 अप्रैल दिन शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय कनवारा रोड बांदा में “वफ्फ सुधार जनजागरण अभियान” कार्यशाला का आयोजन हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा• क्षेत्रीय महामंत्री श्री संत विलास शिवहरे जी, विशिष्ट अतिथि मोहम्मद असलम पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भाजपा श्री कल्लू सिंह राजपूत जी ने की, इस मौके पर श्री अखिलेश दीक्षित जी संयोजक वक़्फ़ सुधार जन जागरण अभियान, श्री मनीष गुप्ता जी सहसंयोजक, हाजी आरिफ खान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए ।
News Wani
