(राशिद हुसैन )
लखनऊ अवैध निर्माण का मुद्दा अब और गंभीर होता जा रहा है सआदतगंज क्षेत्र के वज़ीर बाग और नूर बाड़ी इलाकों में हो रहे निर्माण कार्य ने प्रशासनिक कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं जानकारों के अनुसार, सआदतगंज के वज़ीर बाग और नूर बाड़ी इलाके इस समय अवैध कमर्शियल निर्माण के सबसे बड़े केंद्र बनते जा रहे हैं। आरोप है कि यहां बिना मानचित्र स्वीकृति के बहुमंजिला इमारतें तेजी से खड़ी की जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन इलाकों में दिन-रात निर्माण कार्य जारी है और जिम्मेदार विभाग Lucknow Development Authority (एलडीए) की कोई प्रभावी निगरानी नजर नहीं आ रही खास बात यह है कि जिन इलाकों में यह निर्माण हो रहा है वे घनी आबादी वाले क्षेत्र हैं, जहां पहले से ही संकरी गलियां और बुनियादी सुविधाओं की कमी है ऐसे में बिना प्लानिंग के हो रहा कमर्शियल निर्माण भविष्य में बड़े खतरे का कारण बन सकता है सआदतगंज के वज़ीर बाग और नूर बाड़ी में बेखौफ तरीके से निर्माण जारी रहना कई सवाल खड़े करता है क्या यह किसी के संरक्षण में हो रहा है स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी तेज है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह अवैध निर्माण आगे चलकर किसी बड़ी दुर्घटना या कानून-व्यवस्था की समस्या का कारण बन सकता है अब जरूरत इस बात की है कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और इसे संज्ञान में लाकर जिम्मेदार अधिकारियों और बिल्डरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए
News Wani
