Breaking News

“मिठाई लेकर ससुराल पहुंचा पति, पत्नी के एक जवाब में फिर जो हुआ… उड़ गए सबके होश”

 

बदायूं: शनिवार को थाना पुलिस ने आत्महत्या को उकसाने की आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अभी इस मामले में एक आरोपित फरार है। पुलिस उसे तलाश कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव अकौली निवासी विपिन ने 11 अगस्त को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। उसके भाई दुष्यंत का कहना था कि विपिन की शादी करीब आठ माह पहले गोरखपुर के गांव सियापार निवासी अंशु पुत्री डीपू के साथ हुई थी। एक माह पहले उसका पिता घर आया था और अंशु को बुलाकर अपने साथ गोरखपुर ले गया था। रक्षाबंधन के अवसर पर विपिन आठ अगस्त को अपनी ससुराल गया था। वह मिठाई और राखी भी ले गया था। वहां उसने

अंशु से घर चलने को कहा था लेकिन अंशु ने साथ आने से इन्कार कर दिया था। उससे कहा था कि वह दूसरी जगह शादी करेगी। उसने विपिन को आत्महत्या करने भी उकसाया था। बाद में अंशु के बहनोई जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी सोमवीर ने भी धमकी दी थी। इससे विपिन अकेला घर लौट आया था और उसके बाद उसके अगले दिन उसने आत्महत्या कर ली थी। इस संबंध में दुष्यंत ने अंशु व उसके बहनोई सोमवीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तब से पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी और दोनों आरोपितों को तलाश कर रही थी। शनिवार सुबह पुलिस ने अंशु को बिल्सी के बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि इसमें आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक आरोपित की तलाश चल रही है।

About NW-Editor

Check Also

पति छोड़ सहेली से रचाई शादी: ‘पुरुषों से नफरत’ कहकर बनाई नई दुनिया, चौंकाने वाली प्रेम कहानी

  बदायूं में दो सहेलियों को उनके पतियों से धोखा मिला तो दोनों ने आपस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *