Breaking News

“जब एक दिन की थानेदार बनी किसान की बेटी”: कुर्सी संभालते लिए ऐसे फैसले कि पुलिस भी दंग रह गई!

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के ड्रीम प्रोजेक्ट मिशन शक्ति फेज-5 के तहत नारी सशक्तिकरण के लिए शिकोहाबाद पुलिस ने सराहनीय पहल की। नवांगतुक इंस्पेक्टर क्राइम ने बीडीएम से एमए उत्तीर्ण कर चुकीं एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से सम्मानित हुई छात्रा को एक दिन का थानेदार बनाया। छात्रा ने थानेदार बनकर सबसे पहले सरकारी गाड़ी से शहर में भ्रमण किया। उन्होंने शहर की समस्याओं को जाना। इसके बाद थाने में जनसुनवाई करते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान किया।

बीडीएम की छात्रा प्रिंसी कुमारी एमए उत्तीर्ण हैं। बड़ी बात यह है कि हिंदी साहित्य में आगरा यूनिवर्सिटी में टॉप स्थान प्राप्त किया। इसके चलते उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्रा को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। नवांगतुक थाना प्रभारी प्रिंसी कुमारी ने शहर का भ्रमण करते हुए जाम की समस्याओं को देखा। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि दुकानों के बाहर खड़े रहने वाले वाहनों को यहां से हटवाया जाए। इसके अलावा दुकानदारों को भी अनाउंसमेंट करवाकर सख्त निर्देश दिए जाएं कि वह अपनी दुकानों के बाहर बेवजह वाहनों को न खड़ा करवाएं। इसके अलावा हथठेलों को लगाने के लिए एक सुनिश्चित स्थान दिलाया जाए। जहां इनका बाजार लग सके।
इससे शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने नाबालिग ई रिक्शा चालकों को पकड़कर उनके परिजनों को बुलवाकर ई रिक्शा  स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने थाने आकर जनसुनवाई की। जहां उन्होंने दो परिवारों के बीच बिगड़ रहे रिश्ते को बनाने का प्रयास किया। उन्होंने दम्पती के बीच सुलह करवाई। इसके बाद उन्होंने थाने में आईं आपराधिक शिकायतों को सुना। साथ ही तत्काल टीम भेजकर कार्रवाई की। इस दौरान उनके साथ इंस्पेक्टर अनुज कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम रंजना गुप्ता के अलावा आरजू चौधरी एवं अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
थाने के विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण
शिकोहाबाद। नवांगतुक थाना प्रभारी बनीं प्रिंसी कुमारी ने थाने में महिला शक्ति केंद्र थाना, शस्त्रागार, त्योहार रजिस्टर, वांछित रजिस्टर का अवलोकन किया। इसके अलावा वारंटियों को पकड़ने के लिये अभियान चलाए जाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।
प्रोफेसर बनना चाहती हैं प्रिंसी
एक दिन की थानेदार बनीं छात्रा प्रिंसी कुमारी के पिता प्रवेश कुमार पेशे से किसान एवं मां कुंती देवी गृहणी हैं। प्रिंसी के बड़े भाई कमल किशोर जोकि एयरफोर्स में असम में तैनात हैं। दूसरे नम्बर के भाई शैलेन्द्र कुमार अभी पढ़ाई कर रहे हैं। तीसरे नम्बर की प्रिंसी प्रोफेसर बनना चाहती हैं। इसके लिए प्रयासरत हैं। उनको देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। इनकी सबसे छोटी बहन शिल्पी अभी पढ़ाई कर रही हैं।

About SaniyaFTP

Check Also

यूपी फतह की जंग तेज: ‘ऊपर मोदी-नीचे योगी’ नारे के साथ BJP मैदान में, अखिलेश का PD+A फॉर्मूला देगा कड़ी टक्कर

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव एक वर्ष बाद फरवरी 2027 में होने हैं, लेकिन इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *