Breaking News

पुत्र के साथ जा रही महिला चलती बाइक से गिरकर घायल

फतेहपुर। मलवा थाना क्षेत्र के ढोडियाही ही गांव के समीप चलती बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ढोडियाही गांव निवासी शिव शंकर की 45 वर्षीय पत्नी अनीता देवी अपने 22 वर्षीय पुत्र रितेश के साथ बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रही थी। जब उसकी बाइक गांव के समीप थी तभी वह चलती बाइक से गिरकर अनिता घायल हो गई। घटना की सूचना परिजनों द्वारा फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

– अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध – स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *