Breaking News

थ्रेसर से लाही कतरते समय महिला का हाथ फंसकर हुआ क्षतिग्रस्त

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के जिगरा गांव के समीप खेतों में थ्रेसर से लाही कतरते समय महिला का हाथ फसकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जोगरा गांव निवासी अयोध्या पाल की 35 वर्षय पत्नी सुनीता देवी गांव के समीप स्थित खेतों में थ्रेसर से लाही कतर रही थी। तभी उसका हाथ थ्रेसर में फंस कर क्षतिग्रस्त हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते हैं ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसके इलाज कर रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

विजयपुर सरकारी अस्पताल में मरीजों को बाहर से दवा खरीदने का आरोप, 800 रुपये तक का खर्च उठाने को मजबूर

खागा, फतेहपुर। विजयपुर स्थित सरकारी अस्पताल में मरीजों को चिकित्सकों द्वारा बाहर से दवाएं खरीदने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *