Breaking News

4 दिन बाद महिला की पहचान: दरिंदगी की हद पार— एक आरोपी गिरफ्तार

 

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के छावनी क्षेत्र में गांधी बाग के पास खंडहर पड़े भवन में महिला की दरिंदगी के बाद हत्या की गई थी। बृहस्पतिवार को चाैथे दिन महिला की शिनाख्त हुई है। पुलिस ने एक रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का दावा है कि महिला की हत्या का जल्द खुलासा कर देंगे। सोमवार को गांधी बाग चौराहे के पास खंडहर पड़े भवन में महिला का खून से लथपथ शव मिला था। महिला की सिर कूचकर हत्या की गई थी।

सिर के अलावा चेहरे पर भी चोट के निशान थे। आशंका थी कि महिला की हत्या से पहले दुष्कर्म की वारदात हुई है। महिला की पहचान न होने पर अलग-अलग चर्चा चल रही थी।  एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जिस सात साल के बच्चे की मां की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही थी, वह महिला जिंदा है और उसका बच्चा भी सुरक्षित है।  72 घंटे बीत जाने के बाद बृहस्पतिवार  को पुलिस ने तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया।

जिसमें बताया गया कि महिला के साथ दरिंदगी के बाद गला दबाकर हत्या हुई है। उसके बाद किसी नुकीली वस्तु से सिर और चेहरे पर प्रहार किए है।  सूरजकुंड में लावारिस में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सदर बाजार थाने पर चौकी प्रभारी ने अज्ञात आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान हो गई है।  घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी  देखने के लिए पुलिस की पांच टीम लगी हुई थी।

फुटेज में एक महिला और रिक्शा चालक आते जाते दिखाई दिए है। जिसके बाद आसपास के लोगों से महिला की पहचान हुई है। पुलिस ने रिक्शा चालक को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने देर रात तक रिक्शा चालक से पूछताछ की। जोकि हत्या करना कबूल कर लिया है। रिक्शा चालक के साथ कोई दूसरा व्यिक्त था या नहीं, इसकी पुलिस अभी जांच करने में जुटी है। पुलिस अभी हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटा रही हैं।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस इस हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंच गई है। महिला खानाबदोश थी। जो सड़कों के डिवाइडर पर सो जाती थी। सीसीटीवी की फुटेज में घंटाघर पर एक रिक्शा चालक के साथ इस महिला को देखा गया है। पुलिस अब संदिग्ध रिक्शा चालक की तलाश में लगी है। उसके पकड़े जाने पर इस वारदात का खुलासा हो जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

ऑनलाइन रिलेशन, ऑफलाइन धोखा: बारात पहुँचते ही गायब हुई दुल्हन

सहारनपुर के बड़गांव क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की इंस्टाग्राम पर कथित रूप से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *