Breaking News

कांग्रेस पूर्व विधान सभा प्रत्याशी तथा महिला जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ महिलाओं ने भी भरी हुंकार

फतेहपुर: जनपद में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी फतेहपुर ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रीपेड स्मार्ट मीटरों की गड़बड़ियों और एलपीजी गैस की भारी किल्लत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को ज्ञापन प्रेषित किया प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी और शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा महिला जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल ने संयुक्त रूप से किया साथ ही कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गए हैं। बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कट जाना और तकनीकी खामियों के कारण उपभोक्ताओं को अत्यधिक बिल और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इन मीटरों की विसंगतियों को दूर नहीं किया गया, तो कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

इस दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया। हेमलता पटेल ने रसोई गैस की किल्लत पर कहा कि एक तरफ महंगाई आसमान छू रही है, दूसरी तरफ समय पर गैस सिलेंडर न मिलने से गृहणियों का बजट और रसोई का प्रबंधन पूरी तरह चरमरा गया है। सरकार को तत्काल हस्तक्षेप कर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि आम जनमानस को राहत मिल सके।”
महिलाओं ने बुलंद आवाज में अपनी मांगें रखीं और कहा कि प्रीपेड मीटर की व्यवस्था ने गरीबों और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता और भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वे जनहित के मुद्दों पर चुप नहीं बैठेंगे और सड़क से सदन तक जनता की लड़ाई लड़ते रहेंगे इस अवसर पर आईएनसीडब्लू सचिव मोहित कुमार वर्मा, कलीम उल्ला सिद्दीकी, सरला सिंह, रंजना, सुमन, रानी, उदित, संजय, हम्माद हुसैन, आकाश आदि लोग रहे |

 

About Rizvi Rizvi

Check Also

ई-20 पेट्रोल को लेकर फैली भ्रांतियों पर विशेषज्ञों ने दी सफाई, बोले– ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और किसानों की समृद्धि की दिशा में बड़ा कदम

कोलकाता। एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ई-20) को लेकर देशभर में फैली विभिन्न आशंकाओं और भ्रांतियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *