– समस्याओं का निराकरण करने का मिला आश्वासन
– कर्मियों से वार्ता करते अधिशाषी अभियंता।
फतेहपुर। मिनिस्टिीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेन्ट जनपद शाखा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को अधिशषी अभियंता सिंचाई खण्ड की मनमानी कार्यशैली के विरूद्ध कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर अधिशाषी अभियंता ने कर्मियों से वार्ता कर समसमस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। धरने की अध्यक्षता नीलम कुमार सरोज ने की। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि अधिशाषी अभियंता की हठधर्मिता व मनमाने रवैये से रूष्ट होकर धरना शुरू किया गया है। मांगों को लेकर वह लगातार आवाज उठा रहे हें लेकिन अधिशाषी अभियंता सुनने के लिए तैयार नही है। धरने की जानकारी मिलने पर अधिशाषी अभियंता ने अपने केबिन से निकलकर धरना दे रहे कर्मियों से वार्ता की। उन्होने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। धरने का संचालन राजेन्द्र कुमार अग्रहरि ने किया। इस मौके पर मनोज कुमार वर्मा, रवि प्रकाष साहू, राम किशोर यादव, विनय कुमार त्रिपाठी, विमल कुमार, संगीता देवी, सुधा पाण्डेय, अन्जू मिश्रा, ज्ञान सिंह, मुकेश कुमार, शोभित वर्मा, अमित द्विवेदी भी मौजूद रहे।

News Wani