रमजान के दूसरे जुमे पर मस्जिदों में उमड़े नमाजी

– इमाम ने रोजो की फजीलत की बयान
– जुमे की नमाज अदा करते नमाजी।
फतेहपुर। रमजानुल मुबारक के नौवे रोजे पर आज दूसरा जुमा रहा। जुमा की नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में पहुंचे और नमाज पढ़ी। नमाज से पहले तकरीर में मौलानाओं ने रोजों की फजीलत बयान करते हुए प्रत्येक मुसलमान से पूरे माह रोजे रखकर इबादत करने का आहवान किया। बाद नमाज अल्लाह तआला से देश में अमन चैन व भाईचारे की दुआएं मांगी। मुस्लिम समुदाय में शुक्रवार का बड़ा महत्व है। यह शुक्रवार जब माह रमजान का होता है तो इसकी महत्ता और बढ़ जाती है। इस बार रमजान माह के नौवे रोजे पर दूसरा शुक्रवार पड़ा। शुक्रवार को जुमा की नमाज पढ़ने के लिए लोगों ने सुबह से ही तैयारी शुरू की और नहा-धोकर ही घर से काम पर निकले। जुमे के वक्त जैसे ही मस्जिदों से अजान पुकारी गई, रोज़दार मस्जिदों की तरफ चल पड़े। कोतवाली स्थित जुमा मस्जिद, बाकरगंज पुलिस चौकी के पीछे स्थित जुमा मस्जिद, तुराब अली का पुरवा स्थित अजीज गार्डेन मस्जिद, आबूनगर नई बस्ती स्थित नौरंग मस्जिद, पनी स्थित मुचियानी मस्जिद, ज्वालागंज स्थित शाही मस्जिद, मुराइनटोला व आजादनगर सिविल लाइन सहित अक्सा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदें नमाजियों से भरी रही। बाद नमाज नमाजियों ने अल्लाह तआला से हाथ उठाकर अमन चैन व भाईचारे की दुआएं मांगी। वहीं दूसरी तरफ नमाज समाप्त होने के बाद घर-घर महिलाओं द्वारा रोजा इफ्तार की तैयारी की जाने लगी। इफ्तार के लिए विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ बनाये गये। घर में रोजदारों के अलावा मस्जिद में पहुंचने वाले रोजदारों के लिए भी इफ्तार तैयार की गयी। जिसे रोजा खुलने के पहले ही मस्जिदों में भेजा गया। निर्धारित समय पर सभी रोजदारों ने रोजा खोला।

About NW-Editor

Check Also

महिला महाविद्यालय में हुई पोस्टर व फोटोग्राफी प्रतियोगिता

– छात्राओं से जैव विविधता को संरक्षित करने की अपील – कार्यक्रम में प्रतिभाग करतीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *