लखीमपुर खीरी। नीमगांव थाना क्षेत्र की बेहजम चौकी अंतर्गत लखीमपुर–मैगलगंज मार्ग पर गौहरपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर तीन बाइकों से टकरा गई। इस भीषण हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बेहजम पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल मोतीपुर रेफर कर दिया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी है।

News Wani