Breaking News

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, अपाचे बाइक सीज; महोबा पुलिस ने फतेहपुर बजरिया क्षेत्र में की कार्रवाई

न्यूज़ वाणी ब्यूरो | महोबा।

महोबा जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मिली अपाचे मोटरसाइकिल को भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर रविकान्त गोंड के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, पान अनुसंधान केन्द्र के सामने स्थित मोहल्ला फतेहपुर बजरिया से तेजपाल अहिरवार (23), पुत्र परमलाल, निवासी ग्राम अनघोरा, थाना चरखारी, जनपद महोबा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

अपाचे मोटरसाइकिल भी की गई सीज

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके अलावा उसके कब्जे से मिली अपाचे मोटरसाइकिल, जिसका पंजीकरण नंबर यूपी 95 जेड 3350 है, को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जनपद पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About NW-Editor

Check Also

वर्दी के पीछे छिपा संवेदनशील इंसान: फरियादी के रोते बच्चे को दुलारते दिखे कोतवाल, वीडियो वायरल

कुलपहाड़, महोबा। पुलिस की पहचान आमतौर पर सख्त अनुशासन और कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *