Breaking News

इंस्टाग्राम पर लाइक और कमेंट पाने के लिए युवक ने बनाई सुसाइड रील

 

आगरा में इंस्टाग्राम रील पर एक लड़के ने सुसाइड की रील बनाकर पोस्ट कर दी। बैकग्राउंड में बॉलीवुड सॉन्ग बज रहा था कैसी है ये अनहोनी हर आंख हुई नम। पुलिस तक यह वीडियो पहुंचा। इसके बाद तत्काल पुलिस की एक टीम लड़के के घर पहुंची, ताकि उसे सुसाइड करने से रोका जा सके।

गर यहां कहानी उल्टी निकली। ये सिर्फ वीडियो शूट था। लड़के ने सुसाइड अटैम्ट नहीं किया था। यह सिर्फ सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट का चक्कर था। अब पुलिस रील बनाने वाले लड़के की काउंसिलिंग करवा रह है।

शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर आगरा से एक रील पोस्ट हुई। इसमें बाहुबली मूवी का एक सॉन्ग बज रहा था। ‘कैसी ये अनहोनी, हर आंख हुई नम। छोड़ गया तो कैसे जीएंगे हम।’ देखने से लग रहा था कि एक लड़का सुसाइड कर रहा है। किसी से फोन पर बात करते हुए लड़के ने ढेर सारी सफेद रंग की गोलियां हाथ में ली। फिर वो उन्हें खा लेता है।

आगरा पुलिस तक यह रील आती है। जांच में सामने आया कि कुछ देर पहले ही यह रील पोस्ट हुई है। सर्विलांस से ट्रेसिंग हुई, तो पता चला कि रील चित्राहट थाना के सूरज नगर के रहने वाले अविनाश ने पोस्ट की है।

पुलिस को लगा कि नींद की गोलियां खाकर युवक ने खुदकुशी का प्रयास किया है। समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाया गया, तो वह बच सकता है। चित्राहट पुलिस को अलर्ट किया गया। रात करीब डेढ़ बजे चित्राहट पुलिस अविनाश के घर पहुंची। यहां अविनाश घर पर सोता हुआ मिला।

विटामिन की गोली खाई थीं
पुलिस ने उससे पूछा कि उसने क्या खाया था, तो बताया कि उसने विटामिन की गोलियां खाई थीं। वह कमजोर है। इससे मोटा हो जाएगा। पुलिस ने उसके घरवालों से बातचीत की। उसके पिता किसान हैं। उन्हें बेटे की हरकत की कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने उसकी रील घरवालों को दिखाई, तो वो भी घबरा गए।

रील देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे वास्तव में युवक खुदकुशी कर रहा है। किसी परेशानी के चलते एक साथ मुट्ठी भरकर नींद की गोलियां खा गया। सोशल मीडिया पर रील की जानकारी पुलिस कर्मी विकास चौधरी, आशीष कुमार और सचिन कुमार को मिली। उन्होंने ही लोकेशन की जानकारी के बाद चित्राहट पुलिस को अलर्ट किया था।

 

About NW-Editor

Check Also

पहले ही दिन कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, कई प्रमुख ट्रेनें घंटों लेट; घर से अपडेट लेकर ही निकलें

आगरा। Indian Railways News: कोहरे की मार का असर ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। इससे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *