Breaking News

खागा में बंद मकान से 15 लाख के जेवर चोरी, दरवाजे की कुंडी काटकर घर में घुसे चोर

खागा, फतेहपुर। पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बेखौफ चोर मकान के मुख्य दरवाजे की कुंडी काटकर घर में दाखिल हुए और करीब 15 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात समेटकर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पुलिस चौकी से लगभग 500 मीटर दूर मझिलगांव में अमित कुमार पासवान का मकान स्थित है। बताया जाता है कि घटना के समय मकान बंद था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे की कुंडी काटी और घर के अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद घर में रखे कीमती आभूषण चोरी कर मौके से फरार हो गए।

पीड़ित अमित कुमार पासवान के मुताबिक, चोर घर से सोने का हार, कमरबंद, कान की झुमकियां समेत करीब 15 लाख रुपये कीमत के जेवरात उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी और कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी। उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच कर चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अन्य जरूरी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। उन्होंने जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी, 5 दिसंबर तक ऑनलाइन बुकिंग का मौका

फतेहपुर। किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों से जोड़ने और खेती की लागत कम करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *