Breaking News

जनगणना से कोई भी परिवार न रहे वंचित : काजी-ए-शहर, मस्जिदों, मदरसों और मकतबों के आसपास कंप्यूटर ऑपरेटर बैठाकर जनगणना कराने की व्यवस्था करने की अपील

न्यूज़ वाणी संवाददाता, फतेहपुर। जनगणना कार्य को लेकर काजी-ए-शहर फतेहपुर मुफ्ती मुहम्मद शहाबुद्दीन मिस्बाही ने आम जनता, मस्जिदों के इमामों एवं मुतवल्लियों, मदरसों के नाजिमों, सदरों, प्रधानाचार्यों तथा मकतब संचालित करने वाले जिम्मेदारों से विशेष अपील की है। उन्होंने जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा कराने का आह्वान किया।

काजी-ए-शहर ने कहा कि प्रत्येक मस्जिद, मदरसा और मकतब के आसपास कंप्यूटर ऑपरेटर बैठाकर जनगणना कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति अथवा परिवार जनगणना से वंचित न रहने पाए। उन्होंने सभी इमामों, उलेमा, शिक्षकों एवं सामाजिक जिम्मेदारों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने और जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

मुफ्ती मुहम्मद शहाबुद्दीन मिस्बाही ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी जिम्मेदार लोग अपने स्तर से प्रयास करें कि प्रत्येक परिवार और व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने आम नागरिकों से भी इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और जनगणना प्रक्रिया में पूरा सहयोग करने की अपील की।

बारे में जागरूक करें और इस राष्ट्रीय कार्य में पूरी जिम्मेदारी के साथ सहयोग दें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही जनगणना कार्य को बेहतर ढंग से संपन्न कराया जा सकता है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के जयरामनगर में मानसिक तनाव से परेशान 24 वर्षीय युवक ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *