– कई विद्यालयों में हुए कार्यक्रम, बांटा गया प्रसाद
– बसंत पंचमी के त्योहार पर विभिन्न स्कूलों के आयोजित कार्यक्रमों का दृश्य।
फतेहपुर। बसंत पंचमी का त्योहार जिले के विभिन्न विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया। विद्यालयों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। किसी विद्यालय में हवन-पूजन तो किसी ने बसंत पंचमी पर शक्ति समागम यात्रा निकाली। पीले वस्त्र धारण कर सभी ने सरस्वती मां की पूजा-अर्चना की। विद्यालयों के प्रबंध तंत्र ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज हरिहरगंज पूर्वी शिवपुरम में संस्कृति एवं शक्ति की समागम यात्रा निकाली गई। भव्य रथ में विराजमान मां सरस्वती उनके आगे पीले वस्त्र धारण किए हुए बालिकाएं शंख ध्वनि करते हुए सबके मन को मोहित कर रही थी। विभिन्न प्रांतो की सांस्कृतिक झांकियां भारत की विविधता में एकता का सजीव चित्रण कर रही थी। समागम यात्रा को रास्ते पर रोक-रोक कर लोगों ने मां सरस्वती की पूजा की। बच्चों को पानी और मिष्ठान वितरित किया। मिष्ठान वितरण करने वालों में अवशेष जायसवाल, अंतुल अवस्थी, आतीश पासवान, आशीष शामिल रहे। यात्रा का नेतृत्व विद्यालय के प्रबंधक राकेश कुमार त्रिवेदी ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य धीरेंद्र, सक्षम, भुवन, भूपेंद्र, आशीष, देवेश, प्रवीण सहित पूरा स्टाफ रहा। इसी तरह जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इण्टर कालेज में बसन्त पूजन व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिवस वर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को देश प्रेम के वास्तविक रूप से अवगत कराते हुए स्वच्छता अभियान पर जोर दिया। प्रधानाचार्य विनय प्रताप सिंह ने कहा कि देश के कानून व्यवस्था का सम्मान करना ही देश का सच्चा सम्मान है। इस अवसर पर अध्यक्ष शिवपाल पाण्डेय के अलावा शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे। वहीं सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर चौक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में माँ सरस्वती का जन्मोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। छोटे-छोटे भईया व बहनों का पाटी पूजन (विद्यारम्भ) संस्कार पंडित ने कराया। हवन-पूजन, माँ शारदे की वंदना, आरती एवं मंत्रोच्चारण से परिवेश अति सुशोभित लग रहा था। अध्यक्ष उज्जैन सिंह एवं मुख्य अतिथि भोले रस्तोगी उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या वर्षा शुक्ला ने अभिभावकों को विद्यारम्भ संस्कार के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में वरिष्ठ आचार्य विनोद उत्तम, विनोद श्रीवास्तव, दीप प्रकाश श्रीवास्तव, बंशराज, प्रतिभा, वर्षा, श्रेया, आकांक्षा, यशी आदि उपस्थित रहे। वहीं सरस्वती बाल मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल गंगानगर में बसंत पंचमी का पर्व एवं नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। मां सरस्वती को समर्पित इस दिन पीले वस्त्र पहनकर और पीले फूल व भोग लगाकर पूजन अर्चन किया। प्रधानाचार्य मोहित कुमार शुक्ला व शिक्षक शिक्षिकाओं और सभी बच्चों द्वारा चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। मां भारती का पूजन अर्चन के उपरांत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी मनाई।

News Wani