Breaking News

थाना समाधान दिवस: 18 शिकायतों का हुआ निस्तारण

– जनता को थानों के द्वार पर ही न्याय दिलाना समाधान दिवस का उद्देश्य: एसपी
– थाना समाधान दिवस में भाग लेते पुलिस व राजस्व कर्मी।
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में शनिवार को जनपद के समस्त थानों में माह के द्वितीय शनिवार को थाना समाधान दिवस बड़े ही उत्साह और व्यवस्थित तरीके से मनाया गया। विशेष कार्यक्रम के तहत आम जनता की शिकायतों को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करने का प्रयास किया।
थाना समाधान दिवस के दौरान जनपद भर में कुल 68 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व की 47, पुलिस विभाग की 21 शिकायतें शामिल रहीं। प्राप्त शिकायतों में से पुलिस व राजस्व टीमों के संयुक्त प्रयास से अब तक 18 प्रार्थना पत्रों का सफलतापूर्वक निस्तारण कर दिया गया है। इसमें राजस्व से संबंधित 10 व पुलिस से संबंधित 8 प्रार्थना पत्र शामिल रहे। शेष प्राप्त प्रार्थना पत्रों का भी शीघ्र निस्तारण किया जा रहा है। थानाध्यक्षों, क्षेत्राधिकारियों और संबंधित अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने कहा कि थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आम जनता को थानों के द्वार पर ही न्याय और समाधान उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को बार-बार चक्कर न काटने पड़ें। यह कार्यक्रम जनता और पुलिस के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जनपदवासियों ने इस पहल की सराहना की और इसे अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान का एक प्रभावी माध्यम बताया।

About NW-Editor

Check Also

ओमघाट गंगा आरती कर भक्तों ने किया दीपदान

– ओम घाट में गंगा आरती करते श्रद्धालु। फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *