Breaking News

धाता में सड़क हादसे ने छीनी 28 वर्षीय युवक की जिंदगी, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात सड़क हादसे में चित्रकूट निवासी 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपनी ससुराल से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। अढ़ौली इंटर कॉलेज के पास हुए हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धाता पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे को लेकर सड़क पर बने ब्रेकर से बाइक अनियंत्रित होकर गिरने और किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने की अलग-अलग चर्चाएं हैं।

चित्रकूट जिले के परसौजा गांव निवासी शिव विशाल पुत्र चुन्नू की फतेहपुर जिले के निहालपुर मजरे जगजीवनपुर, सुल्तानपुर घोष में ससुराल है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह ससुराल से बाइक लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान धाता थाना क्षेत्र के अढ़ौली इंटर कॉलेज के पास हादसे का शिकार हो गया।

बताया जा रहा है कि युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। घटनास्थल पर सड़क पर बने ब्रेकर से बाइक अनियंत्रित होकर गिरने की चर्चा है, जबकि कुछ लोगों ने किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा होने की आशंका जताई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को सीएचसी धाता पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर वाहन स्वामी का पता लगाकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद मृतक की पहचान शिव विशाल के रूप में हुई।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की वास्तविक वजह जानने के लिए जांच की जा रही है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

About NW-Editor

Check Also

खागा पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, दुष्कर्म मामले में चल रहा था फरार

फतेहपुर। दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को खागा पुलिस ने गिरफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *