Breaking News

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से महिला की गई जान

फतेहपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पांडु नदी बक्सर रोड पर बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 42 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के हरवंशपुर मजरे भाऊपुर निवासी कृष्ण कुमार अपनी पत्नी राजेश्वरी देवी के साथ बक्सर अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही दोनों पांडु नदी बक्सर रोड पर पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि राजेश्वरी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति कृष्ण कुमार इस हादसे में बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के जयरामनगर में मानसिक तनाव से परेशान 24 वर्षीय युवक ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *