Breaking News

फतेहपुर में मंदिरों को बनाया निशाना, मां दुर्गा और काली माता की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त होने से आक्रोश

फतेहपुर। शहर के रेलवे बाजार इलाके में अराजकतत्वों ने दो मंदिरों को निशाना बनाते हुए धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली घटना को अंजाम दिया। शरारती तत्वों ने मां दुर्गा और काली माता की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर सड़क पर फेंक दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

मंदिरों में तोड़फोड़ की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद रेलवे बाजार इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

About NW-Editor

Check Also

बाल मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

खागा, फतेहपुर। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित बाल मेले में बच्चों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *