Breaking News

बांदा में सपा संगठन का विस्तार, 51 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन; कुदरत उल्ला को मिली बड़ी जिम्मेदारी

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। समाजवादी पार्टी ने बांदा में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में नई पहल करते हुए 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने बृहस्पतिवार को नई कमेटी की घोषणा की। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है।

नई जिला कार्यकारिणी में कुदरत उल्ला खान को जिला महासचिव और वीरेंद्र गुप्ता ‘बाबू’ को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा संगठन में 13 जिला उपाध्यक्ष, 25 जिला सचिव और 10 कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किया गया है।

जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने बताया कि नई कमेटी में अनुभवी नेताओं के साथ युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को भी प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। पार्टी का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच उठाना है।

इसके साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का लाभ लेने के लिए 51 विशेष आमंत्रित सदस्य भी मनोनीत किए गए हैं।

कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। वहीं, जिला महासचिव कुदरत उल्ला खान और कोषाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ‘बाबू’ ने नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पूरी जिम्मेदारी से काम करने का भरोसा दिलाया।

About NW-Editor

Check Also

बाल विवाह रोकने को बांदा में जागरूकता अभियान तेज, ग्रामीणों को दिलाया जाएगा बाल विवाह मुक्त भारत का संकल्प

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। जनपद बांदा में बाल विवाह और बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *