Breaking News

भूरागढ़ केन नदी घाट पर गुरुवार को दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत मां शेरावाली की प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन

बांदा। जिले में दुर्गा पूजा महोत्सव के समापन पर गुरुवार को भूरागढ़ स्थित केन नदी घाट पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां शेरावाली को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से आगमन की कामना की।

शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों से भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। डीजे, ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं को लेकर श्रद्धालु भूरागढ़ केन नदी घाट पहुंचे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए और मां के जयकारे लगाते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

घाट पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विदाई दी। भक्तों ने मां से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए अगले वर्ष दोबारा आने का निमंत्रण दिया। विसर्जन के दौरान श्रद्धा और भावुकता का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने विभिन्न देवी पूजा पंडालों को शील्ड देकर सम्मानित किया। आयोजन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। शांतिपूर्ण माहौल में प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

About NW-Editor

Check Also

बांदा में भाकियू अराजनैतिक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन – गन्ना मूल्य 500 रुपये करने समेत रखी सात मांगें

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। बांदा। जिले में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *