Breaking News

महासमिति की बहुआ इकाई ने मनाया 7 वां स्थापना दिवस

– वृद्धजनों का सम्मान कर सामाजिक उत्थान के लिए प्राप्त किया आशीर्वाद
– महासमिति का स्थापना दिवस मनाते बहुआ इकाई के पदाधिकारी।
फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की बहुआ इकाई ने संस्था का स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ चढ कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन एवं पार्षद जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण व ईश वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का उत्थान होता है। जिस समाज में शिक्षित लोग होते हैं वह समाज राष्ट्रहित एवं समाज हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाध्यक्ष नरायण बाबू ने कहा कि महासमिति के स्थापना दिवस के अवसर पर बहुआ में दोसर वैश्य समाज द्वारा जो कार्यक्रम आयोजित किया गया उससे जो समाज की एकजुटता का प्रदर्शन हुआ है वह सराहनीय है। बहुआ नगर इकाई के अध्यक्ष ने अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुये कहा कि आने वाले समय में इससे भी बडा कार्यक्रम बहुआ में आयोजित किया जायेगा। इस मौके पर बहुआ के सात बुजुर्गों का भी सम्मान किया गया जिसमें प्रमुख रूप से कृष्ण बिहारी गुप्ता, योगेंद्र नाथ गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, तेजीलाल गुप्ता, अशोक गुप्ता, अनिल गुप्ता आदि को माला एवं अंगवस्त्रम पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला संरक्षक संजय गुप्ता, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील गुप्ता फौजी जिला महामंत्री अमित गुप्ता एवं साजन गुप्ता, संगठन मंत्री आनंद गुप्ता, पिंटू गुप्ता, नीतू गुप्ता, राजीव गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, आशू गुप्ता, सचिन गुप्ता, राजेश गुप्ता, अनुराग गुप्ता सहित तमाम नगर के दोसर वैश्य बंधु उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में खेत के पेड़ पर मिला 38 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के शिववंश का पुरवा गांव में रविवार को उस समय हड़कंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *