भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, बीडीओ गिरफ्तार

– गबन के आरोप में बीडीओ पर हुई कार्रवाई
– पुलिस हिरासत में बीडीओ।
फतेहपुर। असोथर विकास खंड की ग्राम पंचायत सरकंडी में विकास कार्यों के घोटाले के आरोपी खण्ड विकास अधिकारी को बुधवार को असोथर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार बीडीओ वर्तमान में खजुहा विकास खण्ड में तैनाती हैं। असोथर में तैनाती के दौरान सरकंडी ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की कराई गई। जांच में लाखों का घोटाला उजागर हुआ था। इस घोटाला कांड में ग्राम प्रधान सहित दो आरोपियों को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है।
गौरतलब है कि असोथर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सरकंडी में विकास कार्यों में गबन की शिकायतों की जांच एक समिति गठित कर प्रशासन ने कराई थी। मामले में उजागर हुए 55 लाख मनरेगा घोटाले को लेकर जिला प्रशासन ने असोथर थाना में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया था। मुकदमा में प्रचलित विवेचना में फरार चल रहे अन्य आरोपियों में बुधवार को खण्ड विकास अधिकारी खजुहा विश्वनाथ पाल निवासी अम्बेडकर पुरम् थाना कल्याणपुर जनपद कानपुर नगर असोथर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ग्राम प्रधान व एक अन्य को पहले ही जेल भेज चुकी है।

About NW-Editor

Check Also

छाता मिले तो ठेला संचालकों के खिले चेहरे

– रेडक्रास की आजीवन सदस्य आसमा के सहयोग से हुआ वितरण – ठेला संचालक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *