Breaking News

स्वच्छ पर्यावरण–स्वस्थ जीवन का संदेश: जिला विज्ञान क्लब सुल्तानपुर ने बच्चों में जगाई वैज्ञानिक चेतना”

सुल्तानपुर। जिला विज्ञान क्लब सुल्तानपुर द्वारा स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन विषय पर आधारित वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजुकेशन, करौंदिया में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा जिलाधिकारी कुमार हर्ष और मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ। कार्यक्रम में सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर यादव, प्रसिद्ध सर्जन डॉ. रमेश ओझा, पूर्व प्रधानाचार्य एस.बी. यादव, चिकित्सक डॉ. मनीष श्रीवास्तव, मेरठ से आई रिसोर्स पर्सन अंजली ढाका, जिला समन्वयक अखिलेश पांडे एवं शैलेन्द्र चतुर्वेदी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का शुभतिलक व बैज पहनाकर सम्मान किया गया। मां सरस्वती एवं बाबू के.एन. सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर यादव ने आधुनिक विज्ञान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए चंद्रयान, मंगलयान और आदित्य एल-1 जैसी उपलब्धियों का उल्लेख किया तथा डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सहित महान वैज्ञानिकों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। पूर्व प्रधानाचार्य एस.बी. यादव ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए वृक्षारोपण, नदियों को प्रदूषण से बचाने और विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम के दुष्परिणामों का उल्लेख कर पर्यावरण और जीवन रक्षा का संदेश दिया। रिसोर्स पर्सन अंजली ढाका ने लैक्टोमीटर द्वारा दूध की शुद्धता जांच, बीएमआई कैलकुलेशन, फास्ट फूड के दुष्प्रभाव तथा शुद्ध हल्दी की पहचान का प्रयोगात्मक प्रदर्शन कर छात्रों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान व अंग्रेज़ी विषयों के मॉडल, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में अंजली सिंह प्रथम, प्रतीक्षा यादव द्वितीय और अमृता गोस्वामी तृतीय रहीं। विज्ञान वर्किंग मॉडल में अभिषेक द्विवेदी प्रथम, दीपेश यादव द्वितीय और सुहाना श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं। नॉन वर्किंग मॉडल में आर्या गर्गवंशी प्रथम, अनुष्का सिंह द्वितीय और अदिति सिंह तृतीय रहीं। विजेताओं को प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाण पत्र व स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के शैलेन्द्र चतुर्वेदी ने किया। अंत में राष्ट्रपति पुरस्कार व डेरेजियो पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य डॉ. एन.डी. सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की समन्वयक रेनू सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

About NW-Editor

Check Also

राशन कालाबाजारी की जांच से पहले कोटेदार फरार, गांव में हड़कंप

  सुल्तानपुर। कुड़वार विकासखंड के ग्राम मिठनेपुर में सरकारी राशन की कथित कालाबाजारी का मामला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *