Breaking News

अनियंत्रित बाइक सवार किशोर गिरकर गंभीर रूप से घायल, कानपुर रेफर

 

फतेहपुर। राधा नगर थाना क्षेत्र के शहीद बाबा चौराहे के समीप अनियंत्रित बाइक सवार किशोर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी महेश का 15 वर्षीय पुत्र अखिलेश बाइक पर सवार होकर चक्की से आटा लेने गया था। तभी थाना क्षेत्र के शहीद बाबा चौराहे के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

About NW-Editor

Check Also

होली में घर वापसी की मशक्कत, ट्रेनें व बसें फुल

फतेहपुर। रंगो के त्योहार होली का हर किसी को इंतजार रहता है। ऐसे में परदेशी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *