Breaking News

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत 

 

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर नऊवा बाग के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक की मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के ईंट गांव निवासी शिवचंद का 19 वर्षीय पुत्र कैलाश बाइक पर सवार होकर सादर कोतवाली क्षेत्र किसी काम से आया था। जब वह कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर नऊवा बाग के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में टीबी मरीजों के पोषण की पहल, ब्लड बैंक संचालक करेंगे मदद

फतेहपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में बुधवार को ब्लड बैंक की समन्वय बैठक मुख्य चिकित्साधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *